विहिप ने मनाया स्थापना दिवस, हिंदू समाज की एकजुटता पर दिया जोर

0

 

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पीडीडीयू मोदी नगर स्थित विजय विला बैंक्वेट में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सद्गुरु कबीर जन्मस्थली, लहरतारा (वाराणसी) से पधारे डॉ. रविभूषण दास रहे। उन्होंने अपने आशीर्वचन में सनातन धर्म के मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक संरक्षण के क्षेत्र में विहिप के योगदान की सराहना की।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रांत के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रज्ञा प्रवाह के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामाशीष जी ने विहिप की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन हिंदू समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन सिंह ने की। उन्होंने सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भूमिका और सेवा गतिविधियों की सराहना की। समारोह में विहिप चंदौली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के प्रबुद्धजन और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x