अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई दुल्हीपुर के नगर अध्यक्ष बने संतोष विश्वकर्मा
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
चंदौली – अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दुल्हीपुर मे नगर इकाई का गठन रविवार की दोपहर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा को पदाधिकारीयो के सर्व समिति से चुने गये।
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय व्यापार मंडल का नगर इकाई के गठन होने से व्यापारियों को मजबूती मिलेगी व्यापारियों की समस्या के लिए हम लोग तन मन धन के साथ खड़े रहेंगे।
व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो अपने पदाधिकारी को अवगत कराए जिसकी समस्या का समाधान हो सके, वही जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल का संगठन काफी पुराना है मेरा व्यापारियों के साथ बहुत पहले से जुडाव रहा है और आगे भी रहेगा ।
व्यापारियों के लिए उठाए गए कदम को मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा व्यापारियों की समस्या के निवारणार्थ के लिए मैं हमेशा तत्पर तैयार रहूंगा व्यापारियों में छोटे-मोटे करोबारियों के लिए मैं हर समय मदद के लिए प्रयास करता रहूंगा दुल्हीपुर में व्यापारियों की समस्या कुछ न कुछ रहती हैं जिसके लिए हम सभी पदाधिकारी गण मिलकर व्यापारियों के हित के लिए सेवा करते रहेंगे।
कोई भी अधिकारी हमारे व्यापारी भाइयों को पीड़ित ना करें व्यापारियों को भी समस्या होती है मैं उसे तुरंत समाधान करने का प्रयास करूंगा इस बैठक में शामिल जिला राकेश शर्मा जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल, जिला प्रभारी घनश्याम विश्वकर्मा,मीडीया प्रभारी कमलाकर तिवारी, आदि कई लोग मौजूद रहे।

