जिला स्तरीय कला उत्सव में जीजीआईसी सैयदराजा का दबदबा

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पीडीडीयू । पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगरपालिका इंटर कॉलेज के वीर अब्दुल हमीद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), सैयदराजा का शानदार प्रदर्शन रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा गोस्वामी के दिशा निर्देशन में और डॉ. सुभद्रा कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रथम स्थान हासिल किए।


प्रतियोगिता में जीजीआईसी सैयदराजा की छात्राओं ने स्वर वादन, लोक नृत्य समूह, लघु नाटिका और चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकगीत समूह, कहानी वाचन और ताल वादन में द्वितीय तथा मूर्तिकला और खेल-खिलौना विधा में तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं अब मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली कला उत्सव प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

इनकी थी उपस्थिति 
इस अवसर पर डॉ. सुभद्रा कुमारी, डॉ. चंद्रकिरण, डॉ. विजय, सुश्री मालती राय, शशि पांडेय, डॉ. भाग्यवानी तिवारी, सोनिया, सुनीता, तनु और कविता सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x