44 साल के सैफुल आरिफ ने बकरी से किया निकाह, मौजूद रहे रिश्तेदार और गाँव वाले: वीडियो वायरल

0

रिपोर्ट में बताया गया कि निकाह करने वाले शख्स का नाम सैफुल आरिफ है, जो 44 साल का है। वह YouTube और TikTok पर एक कंटेंट क्रिएटर है। सैफुल इंडोनेशिया के बेनजेंग जिले के क्लैमपोक गाँव में रहते हैं। वहाँ पर 5 जून को उन्होंने बकरी के साथ निकाह किया। इसमें बहुत से स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इसके लिए सभी जरूरी रस्मों को भी अदा किया गया। साथ ही शख्स के रिश्तेदार और गाँव वाले भी इस निकाह में मौजूद रहे।

इसके अलावा दूल्हे ने निकाह की पूरी ड्रेस भी पहनी थी, जबकि बकरी को एक खास पोशाक पहनाई गई। शख्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। ‘सूर्या टीवी’ ने इस वीडियो को रीपोस्ट किया। कई न्यूज चैनल्स ने भी इसको पोस्ट किया।

उन्होंने निकाह के लिए बकरी को दहेज भी दिया। यह रकम 117 रुपए थी। इस निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसके बाद उस शख्स की जमकर आलोचना हुई। एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा कि इस आदमी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। इसको इलाज की जरूरत है। दूसरे शख्स ने निकाह में शामिल लोगों और उस युवक पर कार्रवाई की माँग की।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

एक नज़र

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x