विश्व मधुमेह दिवस पर निकली रैली, निशुल्क जांच शिविर में उमड़े मरीज
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
पीडीडीयू
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जे जे नर्सिंग होम व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुग़लसराय द्वारा शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई।इस मौके पर अलीनगर स्थित नक्षत्र लान में निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें शुगर, आंखों की जाँच के साथ साथ लीवर,नसों,हृदय,फेफड़ो आदि की जाँच की गई l इसके पूर्व जागरूकता रैली को पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर सुभाष पार्क से रवाना किया।रैली में शामिल स्कूली बच्चे गल्ला मंडी मोड़ तक जाकर वापस सुभाष पार्क लौट गए। रैली में शामिल लोग पैदल चलना शुरू करें मधुमेह को दूर करें आदि नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजीव कुमार व डॉ सार्थक ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खान-पान डायबिटीज का कारण बन रहा है। इससे बचाव के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों सुभाष नगर मोड़ कोलंबिया फिटनेस जिम के नीचे, कैलाशपुरी मोड स्वागत इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रभात स्टोर जीटी रोड, आर्य समाज मंदिर ,दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन परिसर ,व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पास निशुल्क शुगर जांच कैंप लगाया गया था।
इस मौके पर एडीशनल सीएमओ डा० आरबी शरण,डा ० डीपी सिंह, डा० एस एम दुबे, डा० वीके अग्रवाल, राम किशोर पोद्दार, राजीव गुप्ता, रघुनाथ अग्रवाल,संजय पंसारी आदि मौजूद रहे।


