सपा नेता संतोष यादव ने गरीबों में बांटा कम्बल

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

सपा नेता संतोष यादव (पूर्व खादी ग्राम उद्योग मंत्री)  के द्वारा अपने जन्मदिवस के मौके पर उनके पचफेड़वा मुगलसराय स्थित आवास पर स्थानीय बस्ती के गरीब तबको एवं वंचित वर्ग को गुरुवार के दिन कंबल बांटने के साथ साथ उनके लिए भोजन की व्यवस्था का कार्यक्रम संपन्न किया गया। विदित हो कि संतोष यादव  यह विगत कार्यक्रम अपने जन्मदिवस के अवसर पर वर्षों से करते आ रहे हैं। इसके अलावा वे सर्दियों के मौसम में अपने रात्रि कालीन भ्रमण के दौरान सड़को पर सो रहे लोगो को उनकी मदद हेतु कंबल के साथ साथ गर्म कपड़ों की भी व्यवस्था करते रहते हैं। वंचित समाज के प्रति उनका इस प्रकार से किया गया योगदान आज के युवा नेताओ के लिए प्रेरणास्पद है।
इस अवसर प्रदीप यादव, बबलू यादव , राजाराम सोनकर , रामविलास प्रधान, अनीस मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x