आलू-चावल की बोरी के नीचे छुपा कर ले जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में होली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.)व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना अलीनगर,स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर एन एच-19 सिंहिताली पुल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 01 तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया।
सोमवार को पुलिस टीम गौधना चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एनएच -19 सिन्घीताली पुल पर पहुचकर रामनगर वाराणसी के तरफ से आने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान हाइवे पर गाड़ियो की कतार लगने लगी जिसकी वजह से वाहन धीरे-धीरे चलने लगी कुछ समय पश्चात 01 ट्रक आता हुआ दिखाई दिया ट्रक चालक पुलिस टीम को देखकर ट्रक को कतार से हटकर पुलिस टीम की तरफ मारने व ट्रक चढ़ाने की नियत से तेज गति से चलाया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अपनी सुरक्षा करते हुए उक्त ट्रक वाहन को कुछ ही दूर जाकर घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया।जिसका नाम मल्लाराम पुत्र वागाराम निवासी ग्राम रानी गाव कल्ला थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर राजस्थान निवासी बताया जाता है पकड़े गये ट्रक की त्रिपाल पन्नी का हटवाकर को चेक किया गया तो वाहन के डाले में कुल 30 आलू की बोरी व 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे अवैध शराब रखे हुए पाये गये जिन्हे बाहर निकालकर गिनती की गयी तो कुल 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त से ट्रक को पुलिसकर्मी पर चढ़ाने के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि हमे किसी भी कीमत पर अवैध अग्रेजी शराब से भरी ट्रक को बिहार पहुचाना था, जिसके लिए मुझे अच्छी कीमत मिलती है बिहार में शराब पर बन्दी है इसलिए मै व मेरे वाहन स्वामी द्वारा पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर ऊचे दामो पर बेचते है जिससे हमे काफी मुनाफा होता है इस समय होली आने वाली है और बिहार में और अधिक दामो पर ये शराब बिकेगी। इसलिए मेरे द्वारा ट्रक को आप सभी के ऊपर चढ़ाते हुए भागने का प्रयास किया गया।
