बिसुनपुरा में श्रीराम-जानकी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

चंदौली जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के निकट स्थित बिसुनपुरा गांव में श्रीराम-जानकी मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की गई।
कार्यक्रम में विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन समिति ने बताया कि मंदिर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x