250 वाहनों का चालान, 7 लाख रुपये का जुर्माना

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में यातायात पुलिस द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों और बाजार क्षेत्रों में ट्रक, ऑटो, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ओवरलोडिंग तथा अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 250 वाहनों का चालान किया गया।

यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणी के वाहनों पर कुल करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उनका उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वैध दस्तावेज साथ रखें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन ले जाने और बिना नंबर प्लेट या संशोधित साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनहित में यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर में सुरक्षित, सुचारु और अनुशासित यातायात व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x