बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
धानापुर थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव निवासी सुमन देवी (28 वर्ष), पत्नी दरोगा बिंद की बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, सुमन देवी का ऑपरेशन ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित इंद्रा चिकित्सालय में कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को थाने पहुंचाया और मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की।
सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।



