लिखित आश्वासन पर फल-सब्जी कारोबारियों का धरना खत्म

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क

पीडीडीयू नगर। पुलिस कार्रवाई के विरोध और तीन मांगों को लेकर नई सट्टी में पिछले पांच दिनों से चल रहा फल-सब्जी व्यवसायियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन की ओर से मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद कारोबारियों ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया।

धरने पर बैठे व्यवसायियों का कहना था कि पुलिस कार्रवाई से उनमें नाराजगी थी। अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे थे। धरने को कांग्रेस, सपा और बसपा नेताओं का भी समर्थन मिला।

मंगलवार को फल-सब्जी व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी से मिला। इस दौरान मांगों को लेकर कई दौर में वार्ता हुई। बातचीत के बाद तीनों मांगों पर सहमति बनी। प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद व्यवसायियों ने धरना समाप्त कर दिया।

धरना समाप्त होने के बाद फल-सब्जी कारोबारियों ने राहत की सांस ली। वहीं, पांच दिनों से चल रहे आंदोलन के खत्म होने से स्थानीय लोगों और आमजन में भी राहत देखी गई।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x