रैपुरा के आठ मेधावियों ने लहराया परचम
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
चंदौली । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सकलडीहा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा के आठ बच्चों का चयन हुआ है जिस पर अध्यापकों और अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है ।
रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ ।इस परीक्षा में पूरे प्रदेश से 157721 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें 124048 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था । जिसमें पूरे प्रदेश से14925 बच्चे चयनित हुए । जनपद चन्दौली से 204 बच्चों का चयन हुआ है जिसमें कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा के आठ छात्रों आलोक कुमार ‘ शिवम गुप्ता ‘ प्रवीण ‘ आशीष पाण्डेय ‘ श्रीराम यादव ‘ विराज यादव एवं श्वाति का चयन हुआ है । इन्हें सरकारी या एडेड विद्यालयों में कक्षा 9 में नाम लिखवाने पर कक्षा 12 तक प्रति माह एक हजार रुपया मिलेगा । बच्चों के चयन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ मनोज यादव ग्राम प्रधान ‘ प्रह्लाद पाण्डेय ‘ हरिओम तिवारी ‘ संजय कुमार ‘ शिवकुमार प्रजापति ‘ आरती यादव अपरल ‘ सुनीता यादव ‘मंजू देवी ‘ ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
