पीडीडीयू का परिवार दुबई में फंसा, भारत सरकार से लगाई गुहार

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पीडीडीयू नगर) के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी का परिवार दुबई में फंस गया है। एयर ट्रैफिक बाधित होने की वजह से परिवार भारत वापस नहीं लौट पा रहा है।

प्री-वेडिंग शूट के लिए गया था परिवार

पीडीडीयू नगर निवासी प्रिंस जैन और पायल जैन दुबई में प्री-वेडिंग शूट के लिए गए थे। उनके साथ अरिहंत जैन, मोनू और मुस्कान भी मौजूद हैं। इसी दौरान ईरान–इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर उड़ानों पर पड़ा और कई फ्लाइट्स प्रभावित हो गईं।

Gevora Hotel में ठहरा है परिवार

पूरा परिवार इस समय दुबई के मशहूर गेवोरा होटल में ठहरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, मौजूदा हालात को लेकर सभी चिंतित और डरे हुए हैं। वे लगातार भारत लौटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उड़ानें प्रभावित होने से वापसी संभव नहीं हो पा रही है।

भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

परिवार ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से सुरक्षित वापसी के लिए सहायता की अपील की है। बच्चों सहित सभी सदस्यों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। फिलहाल परिवार होटल में ही रुका हुआ है और उड़ानों के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहा है।
अब देखना होगा कि सरकार की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं और परिवार की वापसी कब तक संभव हो पाती है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

एक नज़र

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x