चित्रांश सभा औरैया के कुलदीप सक्सेना बने निर्विरोध अध्यक्ष

0

महामंत्री पद पर राहुल सक्सेना व विकास सक्सेना को कोषाध्यक्ष पर चुना गया। 

औरैया। शहर के दिबियापुर रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में चित्रांश महासभा का रविवार को चुनाव कराया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। निर्वाचन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का चित्रांश महासभा के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। शहर के आर्य समाज मंदिर में रविवार को चित्रांश महासभा की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी।

जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव भी प्रस्तावित किया गया था। बैठक के दौरान संरक्षक मंडल के ज्ञान सक्सेना, सर्वेश आर्या, सुभाष श्रीवास्तव एवं राकेश सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि महासभा का द्विवार्षिक कार्यकाल संपूर्ण हो चुका है। जिसके लिए आज नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है।

जिस पर पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुलदीप सक्सेना को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है जबकि उपाध्यक्ष पद पर गिरीश चंद्र सक्सेना, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उमेश चंद्र सक्सेना के नामों की घोषणा की गई है।

वहीं महामंत्री पद पर राहुल सक्सेना, कोषाध्यक्ष विकास सक्सेना, सह कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव को निर्वाचित किया गया है।

इसके अलावा अंकेक्षक पद पर स्वदेश श्रीवास्तव को घोषित किया है। नवनिर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों का संगठन के सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से बुद्धसेन सक्सेना, डॉ सर्वेश आर्य, पूर्व चित्रांश अध्यक्ष शिव कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान सक्सेना, बुद्धसेन सक्सेना निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, अमित भारती, दीपकांत भारती, नितिन भारती, आकाश भारती, विकास सक्सेना एवं संजीव सक्सेना ,सन्तोष सक्सेना, अनन्त श्रीवास्तव, राकेश कुलश्रेष्ठ, अशोक श्रीवास्तव,सर्वेश सक्सेना,राजकिशोर श्रीवास्तव राजीव कुलश्रेष्ठ सहित समाज के सभी गणमान्य लोग शामिल रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x