कतर ने शुक्रवार को यूएई में खेले गए एएफसी एशियन कप का फाइनल जीत लिया। उसने खिताबी मुकाबले में चार बार के चैम्पियन जापान को 3-1 से हराया। कतर की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची और खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, जापान को पहली बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उसने 1992, 2000, 2004 और 2011 में खिताब जीता था।

अपने स्टार स्ट्राइकर अलमोज अली के शानदार प्रयासों से कतर ने ये खिताब जीता है। सूडान में जन्में अली ने खेल के 12वें मिनट में ही अपने कौशल का जोरदार नमूना पेश करके खूबसूरत गोल दागा।  इसके बाद अब्दुलअजीज हातिम ने 27वें मिनट में गोल करके मध्यांतर तक कतर को 2-0 से आगे रखा। कतर की तरफ से तीसरा गोल अकरम अफीफ ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर किया। उसे यह पेनल्टी वीएआर तकनीक की मदद से मिली थी।

View image on Twitter

#AsianCup2019

.इस बीच जापान की तरफ से एकमात्र गोल ताकुमी मिनामिनो ने 69वें मिनट में दागा। अली ने इस टूर्नामेंट में नौ गोल किये और वह किसी एक एशियाई कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।