बिहार पुलिस ने ‘सीरियल किसर’ मोहम्मद अकरम को किया गिरफ्तार, कलावा पहने हिंदू का भेष बनाया; कई महिलाओं से छेड़छाड़ की

0

जमुई: बिहार के जमुई में सीरियल किसिंग की घटनाओं के बीच दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक बीते दिनों महिला को जबरदस्ती किस करने वाला ‘सीरियल किसर’ भी है। सीरियल किसर का नाम मोहम्मद अकरम है। गिरफ्तार ‘सीरियल किसर’ अकरम राह चलते महिलाओं और लड़कियों को किस करके भाग जाता था। जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारियां रविवार को की गई थीं। पहली गिरफ्तारी जुमई जिले के महिसौढ़ी गांव से हुई। पुलिस टीम चोरी में शामिल स्थानीय अपराधियों को पकड़ने के लिए वहां पहुंची था। पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो एक आरोपी ने ये स्वीकार किया कि उसने 10 मार्च को जमुई सदर अस्पताल में एक महिला को किस किया था।

जमुई में नाबालिग को दिनदहाड़े चूमा और फरार हो गया

जमुई एसपी ने बताया कि एक और गिरफ्तारी जमुई के झाझा कस्बे में हुई। एक युवक अचानक एक नाबालिग लड़की के सामने आया। युवक ने लड़की को पकड़ लिया, फिर चूमा और फरार हो गया। लड़की ने तुरंत शोर मचाया और घटना की जानकारी अपने पिता को दी। वे झाझा थाने गए और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोपी को पहचान लिया था। उनकी बताई पहचान के आधार पर झाझा पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रात में करते थे चोरी

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही अपराध करने की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी दिन में महिलाओं से छेड़छाड़ करते थे। रात होते ही चोरी करने के लिए निकल जाते थे।

फोन पर बात करते समय महिला को किया था किस

बता दें, जमुई सदर अस्पताल परिसर में करीब एक सप्ताह पहले एक महिला फोन पर बात कर रही थी। तभी एक युवक अस्पताल परिसर की दीवार फांद कर आता है और महिला के पीछे से जाकर जबरन किस कर लेता है। इस घटना के बाद पूरे जिले में दहशत फैल गई।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

एक नज़र

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x