पैसे के लेन देन के पुराने विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग,4घायल

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित सहजौर गांव में शनिवार देर रात पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय गोलू यादव सहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रह रहा था। शनिवार रात गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि देर रात हथियारबंद हमलावर गांव पहुंचे और गोलू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोली की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे जयप्रकाश यादव, किशन यादव और अक्षय यादव को भी गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत निजी वाहन से घायलों को वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, गोलू यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, एडिशनल एसपी अनंत चंद्र शेखर और सीओ अरुण कुमार सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गोली लगी है और सभी का उपचार जारी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x