मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पीडीडीयू: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के जीटी रोड स्थित रसकुंज मिठाई की दुकान के दूसरे तल पर संचालित कारखाने में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने के कारण आसपास के मकानों और दुकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की घनी आबादी के बीच संचालित कई मिठाई कारखानों में अग्नि सुरक्षा के मानक उपकरण नहीं लगाए गए हैं। ऐसी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि रिहायशी और घनी आबादी वाले इलाकों में बिना पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के ऐसे कारखानों को संचालन की अनुमति कैसे दी जा रही है। इसको लेकर संबंधित विभागों और फायर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मिठाई कारखानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की गहन जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x