श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्योत्सव मनाया गया
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
स्टूडेंट पब्लिक स्कूल के परिसर में गुरुवार को श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्योत्सव , उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर *कायस्थ क्लब चंदौली* के सदस्यों द्वारा मनाया गया ।।
इस अवसर पर एक बैठक भी की गई जिसमें डॉक्टर राजीव श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव तथा श्री अजय श्रीवास्तव जी को कुछ नई जिम्मेदारी दी गई । बैठक की अध्यक्षता अभिषेक नारायण ने की । बैठक के अंत में संजय श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद दिया । अक्षय और राजीव श्रीवास्तव तथा अन्य सदस्य भी इस बैठक में उपस्थित हुए ।।
