पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ लाख के गांजा संग दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

चंदौली के थाना नौगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी कब्जे में लेकर सीज कर दी है। बरामद गांजा की कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात पुलिस टीम ने कौआघाट पुल के समीप घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर गांजा लादकर ले जा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 32 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार राज्य से गांजा लेकर सोनभद्र जनपद में बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहार राज्य के अधौरा थाना क्षेत्र स्थित चौधरना गांव निवासी मुलायम यादव पुत्र राजेन्द्र तथा उसके रिश्तेदार चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव निवासी बलवंत यादव उर्फ गुल्लू पुत्र रामकेवल के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x