शादी के नाम पर लाखो की लूट पिड़ित लगा रहा थाने का चक्कर

0

 

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

बलुआ थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन का गिरोह सक्रिय रूप से काम कर रहा अर्न्तप्रान्तीय राज्यो के लोगों अपने जाल फसा लूट खसोट किया जा रहा जिससे पिड़ित हलकान होकर थाने का चक्कर लगाने पर विवश व लाचार हो जाते हैं।

जानकारी के अनुसार राम निवास, वेद प्रकाश पुत्र भल्लेराम शर्मा निवासी मकान नं0 373 वार्ड नं0-2 रामबीर कालोनी रेलवे जंक्शन रोड जिन्द हरियाणा निवासी को ठगों ने अपने जाल में फसा लिया और शादी करवाये जाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी कर लिया गया। रामनिवास ने बताया कि ठगों ने पहले हमलोगो को जौनपुर बुलाया फिर वहा से प्रेम नाम युवक ने वेद प्रकाश की शादी के लिए एक लड़की की फोटो दिखाई जो पसन्द होने उसे मटियरा गांव थाना बलुआ लिया गये जहा पर चन्दा, जितेन्द्र व लड़की तन्नू व उसकी मॉं भाई आदि मुलाकात हुई और गरीबी का हवाला देते हुए उक्त परदेशी को शादी के नाम पर धीरे-धीरे ठगी करने लगे। लड़की की मां ने बताया कि जितेन्द्र व चन्दा हमारे रिश्तेदार है। हम गरीब है। लड़की हमारी शरीफ व चरित्रवान है लेन-देन करने के लिए हमारे कुछ भी नही है गरीबी का हवाला देकर अपने झासे में लेकर चहनिया बाजार एक कपड़ा घर व कास्मैटिक सामान की दुकान से लगभग 40हजार के कपड़े वगैरह इत्यादि सामान खरीदे ज्वेलरी के नाम लगभग 40हजार की ठगी फिर उसके बाद उसके भाई के खर्च के लिए 40हजार रूपये पुनः वकील द्वारा कोर्ट मैरेज करवाये जाने के नाम 10हजार रूपये इत्यादि इसी प्रकार के खर्च करते करवाते हुए लगभग 2.50लाख रूपये की ठगी कर लिये और बिते 2 जुलाई को रामनगर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प पर सीएनजी भरवाने के दौरान एक सुनियोजित तरीके से दोनों भाइयों को छेाड़कर लुटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्य व सरगना फरार हो गये। जैसे ही युवक को लगा कि हम ठगी के शिकार हो गये उसने तुरन्त आस-पास के लोगो से सम्पर्क कर रामनगर थाने में तहरीर देने गया वहा से उसे सकलडीहा थाना में भेजा सकलडीहा थाने से उसे बलुआ थाने में भेज जहा 36घ्ंाटे से ज्यादा समय व्यतित होेने के उपरान्त भी प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज नही किया जा सका। जबकि सूत्रो ंसे मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह कई लोगो को निशाना बना कर लूट की घटना को अंजाम दे चुका है और बिना डर भय के लोगो को झासे में लेकर घटना को अंजाम दे रहा हैं वैसे भी गौर करे तो बलुआ थाना क्षेत्र में लूट, चोरी, मादक पदार्थ की विक्री धड़ल्ले से हो रही और पुलिस को कानेा इसकी खबर नही है। पिड़ित पिछलेे 48घंटे से बलुआ थाने पर डेरा जमाये हुए हैं। सबसे मजेदार बात तो यह है कि जब पिड़ित थाने से परेशान होकर वह पुलिस अधीक्षक के यहां जाता है तो वहा पर तैनात मातहत एसपी तक पहुचने नही देते और तत्काल संबंधित थाने के इंचार्ज को सूचना देकर पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास करने लगते है साथ पिड़ित को पुलिस अधीक्षक से मिलने नही देते हैं। जिससे पिड़ित असहाय व निराश होकर अपनी भाग्य को कोसता रहता है। जिससे पुलिस के प्रति लोगों में अविश्वास का भाव पैदा होने लगा हैं। जबकि पुलिस के आलाधिकारी पुलिस व जनता के बीच अच्छा तालमेल बनाकर कार्य करने की हिदायते देते रहते है ंबावजूद उनकी हिदायतों का कोई असर नही दिख रहा है। वही पिड़ित ने पुलिसिया कार्यवाही पर अंसतोष प्रकट करते अपनी निराशा जहीर की।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x