केंद्रीय कारागार वाराणसी में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन, कारागार परिवार की टीम रही विजेता
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी
विकास बाला की रिपोर्ट
*केंद्रीय कारागार वाराणसी में बुधवार को निरुद्ध बंदियों के मनोरंजन एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन और कारागार परिवार के मध्य एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में कारागार परिवार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।*
मैच के शुभारंभ से पूर्व वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टॉस जीतकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में टीम 4 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी। पत्रकार टीम की ओर से कृष्णा सिंह ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की, लेकिन कारागार परिवार के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा।*
*65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कारागार परिवार की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान शिखर मिश्र और प्रखर मिश्र ने *ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। कारागार परिवार की टीम ने मात्र 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।*
*मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कारागार परिवार टीम के कप्तान शिखर मिश्र को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कहा कि कारागार प्रशासन समय-समय पर ऐसे मनोरंजक, स्वास्थ्यवर्धक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, जिससे बंदियों के जीवन में सकारात्मकता आए और वे तनाव एवं अवसाद से दूर रह सकें।*
*इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह बागड़िया, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*
