संदिग्ध अवस्था मे मिला अधेड़ का शव
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
पड़ाव( चंदौली) शनिवार अपराह्न करीब 3:30 बजे पुलिस चौकी जलीलपुर के सामने दूसरी पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रारंभ में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
बाद में मृतक की पहचान सत्येंद्र सिंह उर्फ कल्लू (48 वर्ष) पुत्र इंद्र बहादुर सिंह, निवासी लॉट नंबर दो, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।





