धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विजय जुलूस
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
मुगलसराय, चंदौली। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से सुभाष पार्क तक विजय जुलूस निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट एवं अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, आंदोलन के दौरान मृत छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, घायलों के समुचित उपचार, लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तथा छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी तथा महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरती रहेगी।
इस अवसर पर मधु राय, अकील अहमद, दयाराम पटेल, शमीम अहमद, गंगा प्रसाद, राकेश पाठक, कुलदीप वर्मा, राजेंद्र कुमार गौतम, संतोष चौबे, डॉ. हुमायूं, उषा यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



