निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवाएं बांटी गईं डीडीयू नगर

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 
डीडीयू नगर (मुगल्सराय)। इंडियन रोटी बैंक एवं सहयोगी क्लियर मेडी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नगर के कसाब महाल स्थित हाजी डॉ. हुजैफा के क्लीनिक पर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। डॉ अक्षय सैनी ने (फिजिशियन, हृदय रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञों) ने मरीजों की जांच की।

शिविर में आने वाले लोगों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, और ऑक्सीजन लेवल की जांच पूरी तरह मुफ्त की गई। जांच के बाद डॉक्टरों की पर्ची के आधार पर मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इंडियन रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

कसाब महाल और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस शिविर का लाभ उठाया। स्थानीय नागरिकों ने इंडियन रोटी बैंक और क्लियर मेडी हॉस्पिटल के इस सेवा कार्य की सराहना की।

इनकी थी उपस्थिति 

इस अवसर पर हाजी डॉ हुजैफा, डॉ अक्षय सैनी, डॉ गुंजन गौरव, डॉ शैलेंद्र शिवहरे, डायरेक्टर अश्वनी विश्वकर्मा, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ बैंकट कृष्णन, स्टॉप नर्स संगीता, अनुष्का, दीप नारायण, रामलखन सौरभ सिंह, विनोद सहायक, मास्टर रिजवान अहमद, शोएब खान, शहला साहाब, मोहसिन आजम, निसार शाह, फरमान अहमद, शाकिब, जीशान, शाहरुख खान, शब्गीतुल्लाह फाजिल, मो हुसैन, फैसल सहित इंडियन रोटी बैंक के वालंटियर्स और क्लियर मेडी हॉस्पिटल का मेडिकल स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x