शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर युवाओं ने मनाया जश्न

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद चंदौली में प्रदर्शनकारी युवाओं ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया। 24 घंटे पहले मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्र-युवा शनिवार को समाजवादी विचारधारा के पूर्व विधायक स्वर्गीय प्रसाद की प्रतिमा के नीचे एकत्र हुए। यहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में पूर्व समाजवादी पार्टी सांसद रामकिशुन यादव ने भी पहुंचकर युवाओं को मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं की आवाज का सम्मान होना चाहिए तथा सरकार को भर्ती और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाना चाहिए।

छात्र नेता अंकित यादव ने कहा, “यह लोकतंत्र की जीत है। हमारी मांग है कि जिन छात्रों की मौत हुई है, उनके परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में होने वाली सभी प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष एवं फूलप्रूफ कराई जाएं, ताकि युवाओं का विश्वास बना रहे।”

इस अवसर पर धीरू प्रधान, अनीश मिश्रा, आरिफ, प्रशांत पांडेय, शिवा, मकालू, सुनील, उत्कर्ष यादव, उमंग यादव, कुदन और नंदन यादव ‘लल्ला’ सहित बड़ी संख्या में नौजवान मौजूद रहे। सभी युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और कहा कि यह संघर्ष कर रहे छात्रों और युवाओं की आवाज की जीत है।

प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि सरकार को भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करनी चाहिए। युवाओं ने यह भी मांग की कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय की जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने लोकतंत्र और छात्र हितों के समर्थन में नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और मिठाइयों के वितरण के बीच पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने भविष्य में भी छात्रों के अधिकारों और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के लिए आवाज उठाते रहने का संकल्प लिया।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x