दीवानी कर्मचारी संघ ने व्यक्त किया मुख्य न्यायमूर्ति इलाहाबाद का आभार

0

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश नें माननीय मुख्य न्यायमूर्ति महोदय इलाहाबाद का आभार व्यक्त किया।

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नें कहा कि विगत कोरोना काल में दिवंगत हुये कर्मचारीगण के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यतानुरूप सेवायोजित किये जाने का अनुरोध संघ नें माननीय मुख्य न्यायमूर्ति महोदय से किया था, जिस पर माननीय मुख्य न्यायमूर्ति महोदय नें आदेश पारित करने का आश्वासन देते हुये कहा था कि कर्मचारियों के हर जायज मांग पूरी की जायेगी।

इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय नें समस्त जिला न्यायाधीश को पत्र प्रेषित कर ऐसे कर्मचारियों को शैक्षणिक योग्यतानुरूप सेवायोजित किये जाने का आदेश भेजा है।
संघ के प्रांतीय महासचिव नरेन्द्र विक्रम सिंह नें एक पत्र के माध्यम से माननीय मुख्य न्यायमूर्ति महोदय का आभार व्यक्त करते हुये लिखा है कि “माननीय मुख्य न्यायमूर्ति महोदय नें हम कर्मचारीगण का संरक्षण करते हुये तत्संबंधी आदेश पारित कर दिया है।

माननीय महोदय के इस आदेश से पूरे प्रदेश के कर्मचारीगण अत्यंत हर्षित हैं तथा हमें पूर्ण विश्वास हो गया है कि आपके अधीनस्थ सेवा करते हुये जब आप हमारे संरक्षक रूप में विद्यमान हैं तो हमारा और हमारे परिवारीजन का अहित हो ही नहीं सकता। हम छोटे पद पर कार्य करने वाले कार्मिकों के लिये आप न्याय के ईश्वर के रूप में हमारे अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं।

आपके अधीनस्थ कार्य करना हमारा सौभाग्य है। परमपिता से प्रार्थना है कि वे आप पर कृपालु रहें, हम कर्मचारीगण इस पत्र के माध्यम से माननीय मुख्य न्यायमूर्ति महोदय का वंदन अभिनंदन करते हैं।”

साथ ही पूरे प्रदेश में कर्मचारीगण द्वारा भी माननीय मुख्य न्यायमूर्ति महोदय का आभार व्यक्त किया है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x