विचित्र पहल ने की यमुना पुल पर दोनों ओर जाली लगवाने की मांग

0

आए दिन लोगों द्वारा होती हैं नदी में छलांग लगाने की घटनाएं

औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया की आवश्यक बैठक आज दिनांक 11 जून 2023 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे यमुना तट पर स्थित राम झरोखा पर आयोजित हुई, बैठक में प्रमुख रूप से यमुना तट पर स्थित यमुना पुल के दोनों ओर आठ-आठ फीट ऊंची जाली लगवाने की मांग की गई।

समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना नदी की स्वच्छता व जन समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार यमुना पुल के दोनों ओर जाली लगवाने की मांग की जा चुकी है।

नदियों की स्वच्छता के अंतर्गत सरकार की मंशा के अनुरूप जाली लगने से लोगों द्वारा निरंतर तमाम अपशिष्ट, गंदगी, मृत पशुओं, लावारिस शवों, को यमुना नदी में फेंकने पर विराम लगेगा, जनपद-औरैया व जनपद जालौन की सीमा दोनों इस पुल से जुड़ी हुई हैं।

यहां पर यमुना नदी में छलांग लगाने की अक्सर घटनाएं होती रहती हैं गौरतलब है कि अनभिज्ञता के चलते छोटी मोटी बातों से तनावग्रस्त बच्चे, छात्र-छात्राएं व घरेलू समस्याओं तथा आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग बिना कुछ सोचे समझे यमुना पुल से यमुना नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं।

अभी तक दोनों जनपदों के तमाम लोगों ने यमुना नदी में छलांग लगाकर अपनी जान को कुर्बान कर दिया, अभी हाल में ही बीते 9 जून 2023 दिन शुक्रवार शाम को कन्हैया नगर ग्राम- कखाबतू निवासी 15 वर्षीय किशोरी चैंपियन सुपुत्री विनोद दुबे ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी।

छलांग लगाकर नदी में कूदने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। समीपवर्ती लोग पुल पर ऊंची जाली न होने के कारण तमाम तनावग्रस्त लोग आसानी से यमुना पुल से छलांग लगा देते हैं, समिति के सदस्यों ने महानगरों की तर्ज पर उपरोक्त जन समस्या को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन से यमुना पुल के दोनों ओर आठ-आठ फीट ऊंची जाली लगवाने की मांग की है।

बैठक में प्रमुख रूप से मनीष पुरवार (हीरु), भीमसेन सक्सेना, बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, मोहित अग्रवाल (लकी), डॉ. मिथुन मिश्रा, संजय अग्रवाल, ज्ञान सक्सेना, अर्पित दुबे एडवोकेट, अर्पित गुप्ता, अनूप बिश्नोई, गौरव शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश शिवहरे, रज्जन बाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x