विचित्र पहल : शवदाह स्थल पर पूजन और योग शिविर का आयोजन

0

यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला सफाई अभियान

० यमुना तट पर यमुना मैया की पूजा-अर्चना के उपरांत दिव्य आरती का आयोजन हुआ

० यमुना तट पर स्थित शवदाह स्थल पर योग शिविर का आयोजन हुआ

० महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया व वन विभाग, औरैया द्वारा संयुक्त रूप से कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर आज दिनांक 4 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार को प्रातः 7:30 बजे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों व महिलाओं ने अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया तथा यमुना तट पर फैले हुए प्लास्टिक व पॉलिथीन के कूड़े कचरे को एकत्रित कर नष्ट किया, उसके उपरांत यमुना मैया की पूजा-अर्चना के साथ दिव्य आरती का आयोजन हुआ।

आरती में मौजूद लोगों व महिला सदस्यों ने यमुना मैया की आराधना कर अपनी व अपने परिवार की शांति व सुख समृद्धि की मनोकामना की। कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु चार माह बाद योग निद्रा से जागकर पुनः सृष्टि का कार्यभार ग्रहण करते हैं, आज के दिन से शादी-विवाह व अन्य शुभ मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।

यमुना मैया की आरती के उपरांत यमुना तट पर स्थित शवदाह स्थल पर योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योगाचार्य डॉ. मिथुन मिश्रा द्वारा दैनिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रहने के तमाम उपाय बताए गए, समापन पर हास्य योग का आयोजन कराया गया जिसमें लोग हाहाहा…कर ठहाका लगाकर हंसते रहे।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन विभाग, औरैया के रेंजर मुन्नालाल, महिला शाखा तुलसी की प्रभारी लक्ष्मी विश्नोई, संरक्षक बबिता गुप्ता, सुनीता चौबे, एकता गुप्ता, नीलम अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा, मीरा विश्नोई, बेबी, मृदुला शुक्ला, संगीता भदौरिया, सावित्री गुप्ता, पवन यादव, संजय अग्रवाल, दिव्यांशु कटियार, विनोद कुमार यादव (कल्लू), रावेंद्र कुमार, सुनील अवस्थी, सभासद छैया त्रिपाठी, आनन्द गुप्ता (डाबर), आदित्य पोरवाल, अरविंद यादव, रानू पोरवाल, मोहित अग्रवाल (लकी), संतोष कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष अजय पोरवाल व अर्पित गुप्ता, रज्जन वाल्मीक, सतीश पोरवाल व वन विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

एक नज़र

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x