Hemant Soren LIVE: हेमंत बोले, हमारी जीत झारखंड के लिए नया अध्याय, पांच साल तक पूरी मजबूती से चलाऊंगा सरकार
Hemant Soren LIVE झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election Result 2019) में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जबर्दस्त जीत के बाद हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। भाजपा को मात देकर विपक्षी महागठबंधन की सरकार बनाने का दम भरने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि आज साथियों आज झारखंड प्रदेश का लगभग 40 दिनों की चुनावी यात्रा का अंतिम दिन है।
सभी 81 सीटों पर मतगणना हो रही है। कई चीजें स्पष्ट हो गई है। अभी तक जो रुझान आया है उसके जरिये झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है वह स्पष्ट है। राज्य के मतदाताओं का आभा र प्रकट करता हूं।
आज की ये जीत झारखंड के लोगों के लिए उत्साह का दिन है। मेरे लिए आज का दिन एक संकल्प लेने का है, इस राज्य की जनता का, यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का। आज का ये जनादेश शिबू सोरेन जी के समर्पण का परिणाम है। जिस उद्देश्य के लिए राज्य बना था, उसे पूरा करने का वक्त आ गया है। निश्चित रूप से इस राज्य में महागठबंधन के साथियों को बधाई। राहुल जी, सोनिया जी, प्रियंका जी, लालू जी सबको बधाई।
सभी दलों के लोगों का आभार जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताया है। साथियों विगत 40 दिनों से आप सभी लोगों ने तमाम राजनीतिक घटनाक्रम को देखा इसके लिए मीडियाकर्मियों का आभार। है कि पांच साल तक वे पूरी मजबूती से सरकार चलाएंगे। रांची में अपने आवास पर हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हैं।
हेमंत के घर पर विपक्षी महागठबंधन के कई नेता पहुंचे हैं। इस बीच हेमंत ने पिता शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।