Nagar Nikay Chunav Auraiya: पुरुष पर भारी इस बार महिलाओं की दावेदारी, आरक्षण सूची ने बदले समीकरण

औरैया- नगर निकाय चुनाव की तिथियां अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर और चुनाव के संभावित दावेदारों की ओर अपनी तैयारी जोर-शोर के साथ की जा रही है। परन्तु सोमवार को नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची जारी होते ही संभावित दावेदारों के चुनावी समीकरण ही बदल गए। जो दावेदार चुनाव लड़ने का पूरी तरह मन बना चुके थे उनकी अधिकांश सीटों पर महिलाओं का आरक्षण किए जाने पर पुरुषों के मंसूबों पर निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी तरह पानी फेर दिया गया।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हुई आरक्षण सूची से इन सभी लोगों को झटका लगा है। सीटों के फेरबदल ने उनका गणित ही नहीं बिगाड़ा बल्कि उनके अरमान पर भी पानी फेर दिया।
इतिहास बदलने वाली नगर पंचायत फफूंद सीट :
नगर पंचायत फफूंद का गठन वर्ष 1937 में हुआ था। तब से लेकर आज तक यह सीट सामान्य ही रही। यह पहली बार हुआ है कि यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। कई संभावित दावेदारों के चेहरे मुरझा गए है। जो वर्षों से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उनकी हवाइयां उड़ गईं हैं।
ऐसा ही’ दिबियापुर सीट के लिए भी देखने को मिला | यह सीट भी पहली बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इसे समझने के लिए नीचे टेबल में सीट और आरक्षी को स्पष्ट से दिखा जा सकता है
नगर निकाय के नए अध्यक्ष पद नाम :
[table id=1 /]