PM Modi Rally in Delhi LIVE: PM- मोदी का पुतला जलाना है जलाओ, देश की संपत्ति मत जलाओ

पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में अपने संबोधन में कहा कि नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद कुछ राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैलाने में लगे हैं, लोगों को भ्रमित कर रहे हैं,भावनाओं को भड़का रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन में एक नया सवेरा लाने का अवसर मुझे मिला है।रामलीला मैदान के मंच पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी का यहां स्वागत किया गया।रैली के मद्देनजर पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच यह रैली होने वाली है।रामलीला मैदान दरियागंज से काफी करीब है, जहां पिछले दिनों हिंसा भड़की थी। 1731 अनाधिकृत कॉलोनियों के 40 लाख निवासियों को मालिकाना हक देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए रैली की तैयारी की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में धन्यवाद रैली में नागरिकता विधेयक को लेकर चल रही अफवाहों पर साफ और स्पष्ट संदेश दिया। जहां एक तरफ पीएम ने दिल्ली में अवैध कालोनियों को नियमित करने की बात कही वहीं हिंसा को लेकर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। जाने पीएम मोदी की रैली की 10 बड़ी बातें।
- दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन में नया सवेरा आया है।
- अपने घर का अधिकार मिलने की खुशी क्या होती है ये रामलीला मैदान में दिखी।
- अवैध कालोनियों को नियमित करने का काम मैंने अपने हाथ में लिया।
- धीमी रफ्तार से न काम चलेगा, न चलने दूंगा। समस्याओं को लटकाना हमारे संस्कार नहीं।
- दीदी, अब आपको क्या हो गया ? आप क्यों बदल गयी? अब आप क्यों अफवाह फैला रही हों ? चुनाव आते हैं, जाते हैं, सत्ता मिलती है चली जाती है, मगर आप इतना क्यों डरी हो। बंगाल की जनता पर भरोसा करो, बंगाल के नागरिकों को आपने दुश्मन क्यों मान लिया है?
- महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख साथियों को जब लगे कि उन्हें भारत आना चाहिए तो उनका स्वागत है। ये रियायत तब की भारत की सरकार के वादे के मुताबिक है।
- रिफ्यूजी का जीवन क्या होता है, बिना कसूर के अपने घरों से निकाल देने का दर्द क्या होता है, ये दिल्ली से बेहतर कौन समझ सकता है।
- मैं दलित राजनीति करने का दावा करने वालों से भी पूछना चाहता हूं कि आप इतने वर्षों से चुप क्यों थे, आपको इन दलितों की तकलीफ कभी क्यों नहीं दिखाई दी। आज जब इन दलितों के जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर करने का काम मोदी सरकार कर रही है तो आपके पेट में चूहे क्यों दौड़ रहे हैं।
- पाकिस्तान से जो शरणार्थी आए हैं उसमें से अधिकतर दलित परिवार से हैं। वहां आज भी दलितों के साथ दुर्व्यवहार होता है। वहां बेटियों के साथ अत्याचार होता है, जबरन शादी करके उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है।
- कांग्रेस और उसके सहयोगी आज इस बात से भी तिलमिलाए हुए हैं कि आखिर क्यों मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और खासकर मुसलिम बहुल देशों में इतना समर्थन मिलता है। क्यों वो देश मोदी को इतना पसंद करते हैं?