देश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को यहां दावा किया कि प्रियंका गांधी का स्वागत ऐतिहासिक होगा।

रोड शो के दौरान जिस बस पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य दिगग्ज नेता सवार थे,

राहुल ने राफेल विमान का डमी भी लोगों को दिखाया।

एयरपोर्ट से आलमबाग तक प्रियंका गांधी को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी हुई है। रोड शो आए हजारों कार्यकर्ताओ ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता 51 किलो की माला लेकर रायबरेली से लखनऊ पहुंचे। रथ के ऊपर से ही प्रियंका गांधी ने माला को स्वीकार किया।

लखनऊ के नेहरू भवन में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, यूपी से ही कांग्रेस पार्टी की शुरुआत हुई थी और यहां कांग्रेस कमजोर नहीं रह सकती।
रोड शो में बिजली की तारों की वजह से बस को रोकना पड़ा। तारों की वजह से बस आगे नहीं बढ़ सकी, जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गाड़ी पर सवार होकर आगे पहुंचे।