सदर बाजार सीट पर AAP के सोमदत्‍त जीते, BJP के जय प्रकाश हारे

0

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतगणना प्रक्रिया जारी है। मतगणना के बाद सदर बाजार सीट का रिजल्‍ट आम आदमी पार्टी के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है। क्‍योंकि यहां से आप लगातार दो बार से काबिज है। जबकि यहां 3 बार कांग्रेस के नेता विजयी होते रहे हैं। इस बार यहां से आप पार्टी के सोमदत्‍त लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, भाजपा के जय प्रकाश और कांग्रेस से सतबीर शर्मा मैदान में हैं। इस बार भाजपा समेत सभी प्रमुख दलों ने इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया।

सदर बाजार सीट से आम आदमी पार्टी के सोमदत्‍त आगे चल रहे हैं। वह अब तक की काउंटिंग में 45446 वोट हासिल कर चुके हैं। उन्‍होंने 13768 वोटों से बढ़त हासिल कर ली है। 

– भारतीय जनता पार्टी के जय प्राकश 31678 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं। 

– कांग्रेस के सतबीर शर्मा अब तक 7967 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर हैं। वोटों की काउंटिंग अभी जारी है। 

सदर बाजार सीट का चुनावी इतिहास

सदर बाजार विधानसभा सीट दिल्ली उत्तरी पश्चिमी जिले का हिस्‍सा होने के साथ ही चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आती है। 1993 में विधानसभा सीट बनाए गए इस इलाके में हुए चुनाव में भाजपा के हरिकिशन विधायक चुने गए। इसके बाद यहां से लगातार 3 बार कांग्रेस के राजेश जैन विधायक रहे। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता सोमदत्‍त यहां से विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र का नाम यहां के प्रसिद्ध बाजार सदर बाजार के नाम पर रखा गया है। ये बाजार खारी बावली के पश्चिमी क्षेत्र में बसा हुआ है। यह क्षेत्र सदर बाजर और प्रताप बाजार, स्वदेशी मार्केट जैसे कई बाजारों से जाना जाता है। यहां रेलवे स्टेशन सराय रोहिल्ला, सदर बाजार भी हैं। यह क्षेत्र दिल्ली नगर निगम के 12 जोन में से एक है। 

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x