मुकदमा पंजीकृत करने के लिए दी गई तहरीर


सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
मुख्यमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सलोनी राठौर द्वारा एक व्यक्ति पर मुकदमा पंजीकृत करने के लिए जीआरपी में तहरीर दी गई।
जानकारी होगी उस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उसकी अभद्र टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया। वही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सलोनी राठौर ने अपनी टीम के साथ जीआरपी में तहरीर दी गई और मुकदमा पंजीकृत कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
वहीं दूसरी तरफ जीआरपी प्रभारी ने मुकदमा पंजीकृत करके कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य
रानी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष सलोनी राठौर , सोनी , इकबाल आबिद सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्य महिलाएं उपस्थित थी।