
सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को ढाई वर्ष व दलित वर्ग से मुख्यमंत्री ढाई वर्ष के लिए बनाया जाएगा। अखिलेश यादव की सरकार में प्रदेश में दंगे फसाद होते थे। जिससे कितने परिवार बर्बाद व उनके बच्चे अनाथ हो गए। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुसलमानों का नाम लेने से डरते हैं। जब देश में मुस्लिम छात्राओं व महिलाओं को हिजाब लगाने का विरोध हो रहा था।तब उनसे कहने के बावजूद मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में बोलने से डरने लगे।कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व अखिलेश यादव राम श्याम की जोड़ी है। उक्त बातें एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने दुलहीपुर स्थित विद्यालय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। दो इंजन की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है। जिससे देश की जनता बेहाल व परेशान हैं। चुनाव के दौरान भाजपा ने देश के लोगों से वादा किया था।सत्तर लाख नौजवानों को रोजगार देंगे। जो अब तक नहीं हो सका। मोदी योगी की सरकार कहती कुछ और है करती कुछ और है। आज पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम आसमान छूने लगे। गरीबों के यहां सिलेंडर कोने में रख दिया गया। लकड़ी उपले पर खाना बनाया जा रहा है। महंगाई से गरीबों के घर में चुल्हा जलना मुश्किल हो गया है। इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम आपको वोट देकर करना है।वोट देने से घबराएं नहीं हिम्मत से वोट जरुर देने का काम काम करें। जिससे आप की सरकार बन सकें।कहा कि पहले कोरोना काल के दौरान शवों को गंगा में बहाया जा रहा था।जिसे कुत्ते नोच नोच कर खा रहे थे। परिजनों को दाह संस्कार से दूर रखा गया था।उस दौरान प्रधानमंत्री जी कहा थे।शवों की ऐसी दुर्गति कभी किसी ने देखी व सुनी नहीं होगी।इस दौरान ओवैसी नेमुगलसराय,सकलडीहा, सैयदराजा, चकिया प्रत्याशियों को जीताने की बात कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, पूर्व मेयर माजिद हुसैन, जिलाध्यक्ष हाजी शेख इलियास, आबिद अली,वसीम अहमद,जन अधिकार पार्टी के सुभाष सोनकर, चंदा मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।