अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को मासिक बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में एएसपी अनंत चंद्रशेखर व एडीएम न्यायिक रतन वर्मा अध्यक्षता संपन्न हुई। जिसमें सभागार में मौजूद सम्मानित व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराया जिसपर एएसपी ने पुलिस की तरफ से सुरक्षा संबंधी जो भी व्यापारियों की समस्या है उसको नोट कर तत्काल निराकरण करने का भरोसा दिया वही अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से बातचीत कर निराकरण का भरोसा दिलाया।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों को कहा कि जो व्यापारी सीसीटीवी लगा सकते वह लगा ले जिससे कि अवांछित व्यक्तियों पर नज़र बनी रहे वही उन्होंने व्यापारियों को किसी तरह से परेशान न किया जाय ,जीएसटी के बिषय मे वही सैयदराजा मे बुधवार के साप्ताहिक बाजार लगती जिसमे प्रशासन की तरफ सुरक्षा की व्यवस्था की जाय , दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है आवागमन मे बाधित होता है इस तत्काल कार्रवाई की जाये सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की गस्त बढाई जाय ,वही ब्यापरियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या रखी ,वही एएसपी ने व्यापारियो को आश्वस्त किया की जल्द ही कार्रवाई करने की बात की।वही ट्रैफिक की सूचारू रूप से व्यवस्था हो जिससे सड़को पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। व्यापारियों के साथ कोई भी दुर्व्यवहार न किया जाए उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है वही उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील किया कि आप लोग व्यापार करे सही व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन आपके साथ रहेगी आपका साथ देगी।

इस मौके पर जिला महांमत्री अनिरुद्ध जायसवाल, हरजीत सिंह, बाबू खान,महैन्द्र गुप्ता ,शीला गुप्ता,घूरे लाल कन्नौजिया, धीरज गुप्ता सभासद, राजेश केरी बबलू सोनी,घनश्याम शर्मा, बिकास जायसवाल, रामकुमार जायसवाल ,राकेश कुमार,कंचन शर्मा,आभा चौरसिया,मो. ताज ,कमलाकर तिवारी,विजय केशरी,लोग उपस्थित रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x