विशेष सभा आयोजित कर संस्था के विस्तार पर हुई चर्चा

1

सच की दस्तक न्यूज डेस्क राजस्थान  (डॉ निशा अग्रवाल)

एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था की वर्ष 2023 की प्रथम शाखा अध्यक्षों के साथ  5 जनवरी को विशेषकर सभा आयोजित की गई, जिसका मुख्य विषय वर्ष 2023 की वार्षिक आम सभा के आयोजन के पूर्व आगे वर्ष की योजनाओं पर चर्चा करना व संस्था के विस्तार स्वरूप के लिए भारत के सम्पूर्ण राज्यों के पाँच मुख्य जोन अध्यक्षों का चुनाव व निर्णय कर शाखा अध्यक्षों से उनका परिचय कराना था।

संरक्षक कमलकिशोर राजपूत व मुख्य परामर्श दाता डॉ प्रेम तन्मय, अन्तर्राष्ट्रीय सचिव शैल अग्रवाल , सहअध्यक्ष डॉ अमरनाथ अमर, मुख्य सहयोगी अजय कुमार यादव, विभा रानी श्रीवास्तव, सविता मागधी मिश्र आदि ने सभी को अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाऐ दी और संस्था के निरन्तर गतिमान बने रहने के लिए शुभाशीष दी।
इस सभा में सभी शाखा अध्यक्ष व प्रमुखों ने भी सक्रिय  सहभागिता निभाई।
संस्था के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें डॉ प्रेम तन्मय ने अनेकों बहुमूल्य सुझाव दिए।
त्रैमासिक सम्मेलनों द्वारा उद्देश्य की ओर बढ़ने पर सभी ने सहमति जताई।
साथ ही हर जोन निरन्तर बारी बारी से वार्षिकोत्सव का आयोजन करना चाहता है, इसपर भी एकमत से निर्णय लिया गया।
कला ,संस्कृति, भाषा साहित्य चारों पक्षों के लेकर “भारत भारत को जाने”- इस उद्देश्य पर कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।
पूर्वी जोन की अध्यक्ष दिल्ली की सुनीता बंसल, पूर्वोत्तर जोन अध्यक्ष कोलकता की मंजुश्री गुप्ता, पश्चिमी जो अध्यक्ष राजस्थान की डॉ निशा अग्रवाल,  मध्य जोन अध्यक्ष वाराणसी की डॉ रचना शर्मा,  दक्षिण जोन अध्यक्ष चैन्नई की डॉ मंजु रूस्तगी नियुक्त की गई।

बैंगलोर की ज्योति तिवारी शाखा कार्यक्रम राष्ट्रीय सचिव, चैन्नई की डॉ. गीता सिंह व प्रेरणा ज्योति पाण्डेय मुख्य कला व टेक्निकल संयोजक के साथ अभ्युदय अन्तर्राष्ट्रीय बाल व युवा समूह की अध्यक्ष व सचिव तथा सह सचिव नीतू दाधिच, अभ्युदय अन्तर्राष्ट्रीय कला व संस्कृति समूह की अध्यक्ष अमेरिका की सीमा भाँति, अभ्युदय अन्तर्राष्ट्रीय संगीत व लोकगीत समूह की अध्यक्ष संगीता जानी, अ. अ.दर्शन अध्यात्म समूह की अध्यक्ष मंजु शर्मा आदि के नामों की धोषणा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हुई।

विगत वर्ष की कार्यक्षमता के आधार पर शाखा अध्यक्षों  के पदों में भी फेरबदल की धोषणा की गई।
जिसमें पंजाब शाखा की अध्यक्ष मनिन्दर कौर व सचिव सरिता झुनझुनवाला, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र मिश्र, बंगाल शाखा की अध्यक्ष आरती सिंह जी की पदोन्नति करते हुए उन्हें बंगाल शाखा की मुख्य सलाहकार निर्वाचित करते हुए बंगाल शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष मंजुश्री गुप्ता, महाराष्ट शाखा अध्यक्ष लता नौवाल के साथ सचिव शिरीष नायक की पदोन्नति करते हुए मुख्य सलाहकार धोषित कर सचिव मुदिता अग्रवाल व उप सचिव शोभा पाठक को नवनिर्वाचित किया गया।
इसके साथ ही सभी शाखा अध्यक्षों व प्रमुखों  का स्वागत तालियों के साथ किया गया।
सभी शाखा अध्यक्ष की कमिटी व कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों व आगामी आयोजनों की धोषणा  22 जनवरी 2023 को वार्षिक आम सभा में की जाएगी।

इसके साथ ही संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ इन्दु झुनझुनवाला ने जनवरी के माह के कार्यक्रमों की सूचना देते हुए बताया कि 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्था द्वारा प्रकाशित “कबीर शाश्वत चिन्तन” व “प्रेमचन्द सन्दर्भ और कथन” पुस्तक का ऑन लाइन लोकार्पण व चर्चा का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही गुमनाम  स्वतंत्रता सैनानियों की गाथाओं पर रचित
75 कथाओं की पुस्तक वो जो गुमनाम रहे का ऑनलाइन लोकार्पण 29 जनवरी को किया जाएगा। इन पुस्तकों का ऑन लाइन लोकार्पण करने का उद्देश्य इनमें संकलित आलेखों के रचनाकारों को आयोजन में सम्मिलित करना है, जो कि भारत से ही नहीं विदेशों से भी जुड़े हुए हैं।

लगातार 2 धंटे से अधिक चली इस सभा के अन्त में महासचिव चन्दा प्रह्लादका ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एक सार्थक सभा की सम्पन्नता पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सभी होते रहना अति आवश्यक है, जिसमें प्रजातांत्रिक पद्धति से विचार विमर्श किया जाता है। यह खुशी व गर्व का विषय है कि अभ्युदय अन्तर्राष्ट्रीय से जुडे सभी सदस्य निःस्वार्थ भावना से यहाँ कार्य करते हैं।

Sach ki Dastak

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Dr Nisha Agrawal
1 year ago

Thanks a lot Sir

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x