24 घंटे में ‘ऑपरेशन 4:21 AM’ का खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 
 मुगलसराय क्षेत्र के मवई कला में 28 फरवरी की रात हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। वाराणसी जोन के सख्त निर्देशों पर स्वाट  और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 44 वर्षीय सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चाय-पान की दुकान पर कहासुनी के बाद वह आवेश में आ गया। गुस्से में वह अपने ट्यूबवेल से अवैध पिस्टल लेकर आया और कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद वह बिहार भाग गया था, लेकिन परिवार से मिलने वापस लौटते समय पुलिस ने उसे धर दबोचा।
फायरिंग में घायल चार युवकों का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल और वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  2023 की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) तथा 3/26 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पीयूष मोर्डिया और वैभव कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x