सोनभद्र जिले में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस


सच की दस्तक न्यूज़ डेस्क सोनभद्र (संगम पांडेय)
सोनभद्र। जिले में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विश्व हिंदू मातृशक्ति के जिलाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल ने विचपई गांव स्थित अपने आवास पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात मौजूद लोगों में मिष्ठान का वितरण किया। जिलाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए काफी महत्व का दिन है। हम लोगों को भाई चारे के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल ने जिले वासियों से कोरोना वायरस से बचाव को बाहर निकलते समय मार्क्स का प्रयोग करने का अनुरोध किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह समेत संगठन की तमाम महिलाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।