भारतीयम् छात्र संघम् द्वारा भोज व लंगर का हुआ आयोजन

0

 

सच की दस्तक न्यूज डेस्क वाराणसी

शनिवार सायं 4 बजे, प्रो० राकेश पाण्डेय  (इतिहास विभाग बीएचयू )के निर्देशानुसार भारतीयम् छात्र संघम् एवं डा० अशोक सोनकर (असि० प्रो० बीएचयू ) व सामाजिक कार्यकर्ता (पर्यावरण/जल संरक्षण) एवं उनकी टीम द्वारा महेंद्रवी पूर्व बीएचयू छात्रावास,
निकट संकटमोचन पर सामाजिक भोज व लंगर वितरण का कार्य कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।। कार्यक्रम की शुरूवात संघम् के सदस्य शिखर श्रीवास्तव  द्वारा गीताशास्त्र के 12वें अध्याय के सस्वर पाठ से की गयी, उन्होंने छात्रों को गीता पाठ करने हेतु प्रोत्साहित किया।। प्रो० अशोक सोनकर ने छात्रों के मध्य गीता पाठ के सामाजिक महत्व के भावार्थ को स्पष्ट किया गया। पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता का संदेश प्रसारित करते हुए आशोक जी ने इसे जनता का मुख्य दायित्व बताया।
इसके उपरांत संघम् सदस्य प्रिंस उपाध्याय ने भारतीयम् छात्र संघम् के उद्देश्यो को छात्रों के सम्मुख प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि लंगर वितरण एवं सहभोज के माध्यम से ही सामाजिक दूरी को कम कर एक सशक्त भारतीय समाज का निर्माण किया जा सकता है। मालूम हो कि भारतीयम् छात्र संघम् बीएचयू के छात्रों द्वारा चलाया जाने वाला एक सांस्कृतिक आंदोलन है। उनके अनुसार संगठन का मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति का उत्थान व उसकी गरिमा को जन जन की चेतना में पहुँचाना है। भारतीयम् छात्र संघम् के लंगर वितरण के कार्यों की प्रशंसा करते हुए रामभद्र पाठक द्वारा इसे और भी बड़े स्तर पर कराने में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

इनकी थी उपस्थिति
इस कार्यक्रम के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र काशी क्षेत्र सह प्रभारी नितिन , प्रो० अशोक सोनकर की टीम सहित संघम् सदस्य कुमार विनायक,आलोक कुमार,मृदुलानंद पाण्डेय,सत्यम सिंह,महर्षि पाठक, दीपक गोंड, आदित्य भदौरिया, सूरज भारद्वाज,तन्वी जैन, महिमा चौधरी, सचिन, कुश कुमार झा इत्यादि छात्रों की उपस्थिति देखने को मिली।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x