UP Weather : यूपी के 23 जिलों में तूफान लेकर आएगा ठंडी हवाएं, अगले 3 दिनों में झमाझम बारिश होने के संकेत, जाने अपने जिले का हाल

0

UP Weather Report : यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी और तपन के बीच मौसम विभाग ने मानसून आने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम में बदलने के आसार हैं और साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है क्योकिं चक्रवर्ती तूफान ठंडी हवाएं लेकर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी अपने पूरे जोश में लगातार लोगों को जला रही है। गर्मी ने यूपी के सभी जिलों में हाहाकार मचा रखा है। यूपी में इन दिनों कई जिलों का पारा 44 से 45 डिग्री के पार चला गया है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग बस शाम होने का इंतजार करते हैं।

गर्मी की तपिश के कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है और साथ ही बिजली की कटौती भी एक समस्या बन जाती है | अब लोग यही जानना चाह रहे है। मानसून कब आएगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 18 जून 21 जून से यूपी के कई जिलों में मौसम में बदलाव होने वाला है। इस दौरान झमाझम बारिश हो सकती है।

यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 21 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। जिसके चलते देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर श्रावस्ती, बस्ती मंडल के बस्ती संत कबीर नगर सिद्धार्थनगर गोरखपुर मंडल के देवरिया गोरखपुर कुशीनगर महाराजगंज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। बिपरजॉय तूफान का असर यूपी में बहुत कम देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके प्रभाव के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आद्रता बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है।

यूपी में मॉनसून के आने की क्या है संभावना ?
मौसम विभाग ने 8 जून को जानकारी दी थी। केरल में मॉनसून की दस्तक हो गई है। अब यह मॉनसून अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है। यूपी में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग की रिपोर्ट का कहना है कि पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून 18 से 21 जून तक सक्रिय हो जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप व लू से बचने के लिए लोग गमछे सहित ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

इन जिलों में हो झमाझम बारिश 
1. देवरिया 2. गोरखपुर3. कुशीनगर 4. महराजगंज 5. आजमगढ़ 6. बलिया 7. मऊ 8. बस्ती 9, संत कबीर नगर 10. सिद्धार्थनगर 11. बहराइच 12 गोंडा 13. बलरामपुर 14. श्रावस्ती 15. अयोध्या 16. अम्बेडकर नगर 17. सुलतानपुर 18. अमेठी 19. बाराबंकी 20. चंदौली 21. गाजीपुर 22. जौनपुर 23. वाराणसी

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x