यमुना तट अंत्येष्टि स्थल हुआ जगमग – डाॅ. आनंद नाथ गुप्ता

एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा जिला प्रशासन/ग्राम पंचायत कस्बा-खानपुर से यमुना तट, औरैया पर स्थित अंत्येष्टि स्थल हेतु एक सोलर लाइट की मांग की गई थी जिसे ग्राम पंचायत खानपुर द्वारा यमुना तट पर स्थित राम झरोखा पर स्थापित किया गया।
समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना तट पर शहरी व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के दिवंगत लोगों की लगभग 10 अंत्येष्टियाँ प्रतिदिन होती हैं, गौरतलब है कि वाहन दुर्घटनाओं या पोस्टमार्टम हुये शवों की अंत्येष्टियाँ कभी-कभी अंधेरा होने तक यमुना तट पर होती हैं, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को अंधेरा होने के कारण काफी असुविधा होती थी, अब यमुना तट पर सोलर लाइट से रोशनी होने पर लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान कस्बा खानपुर शफीक खां, सभासद छैया त्रिपाठी, अर्पित दुबे एडवोकेट अंत्येष्टि स्थलों की प्रतिदिन सफाई करने वाले सफाई कर्मी रज्जन बाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।