ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

चन्दौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के ज़फरपुर चौकी अंतर्गत सिंघीताली रेलवे लाइन पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली हासिमपुर गांव निवासी नरसिंह राम (25) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कलह से परेशान था। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया था, जिससे वह काफी आहत था।
शुक्रवार की सुबह वह घर से निकलकर रेलवे लाइन के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x