दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्यादिन के उजाले में
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े साइकिल सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि हमलावर फरार होने में सफल रहे।
मृतक की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई तथा साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि थाना अलीनगर क्षेत्र के पटपरा गांव के पास एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो मुगलसराय क्षेत्र के चतुर्भुज का निवासी हैं और चंदासी कोल मंडी में मुंशी का कम करता था उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही
