पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

चन्दौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में शुक्रवार सुबह एक 57 वर्षीय अधेड़ का शव खेत के पास आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान केराडीह गांव निवासी विशुन (57) पुत्र स्वर्गीय सरजू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह शुक्रवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो खेत के पास स्थित आम के पेड़ से उनका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशुन शराब पीने के आदी थे। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों का अनुमान है कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।


शहाबगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x