राजवाहा में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली

शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसीकृतपुरवां गांव निवासी 28 वर्षीय शैलेश प्रजापति की गोविंदपुर राजवाहा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।


जानकारी के अनुसार, शैलेश प्रजापति अपने दोस्तों के साथ लतीफ़ शाह बाबा क्षेत्र में पार्टी मनाने गया था। वापस लौटते समय पड़रिया गांव के समीप सभी साथी गोविंदपुर राजवाहा में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान तेज बहाव में शैलेश संतुलन खो बैठा और बहकर पुल के नीचे फंस गया। साथियों तथा स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शैलेश अपने पीछे पत्नी पूनम, तीन वर्षीय पुत्र रतन और दो वर्षीय पुत्री सृष्टि को छोड़ गया है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शैलेश मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक था। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x