रेलवे नाला खुलवाने पर किसान न्याय मोर्चा का ग्रामीणों ने किया सम्मान

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चंदौली
पुरैनी गांव में रविवार को आयोजित एक बैठक में ग्रामीणों ने रेलवे लाइन विस्तार कार्य के दौरान जल निकासी की समस्या का समाधान कराने में अहम भूमिका निभाने पर किसान न्याय मोर्चा के संयोजक एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव तथा मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पुरैनी, भुजहुआ, हथेरवा, परोरवा सहित लगभग 20 गांवों के पानी की निकासी रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया और नाले के माध्यम से होती है। रेलवे विस्तार कार्य के दौरान इस पुलिया को बंद कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों और किसानों के सामने जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई।

उन्होंने बताया कि पुरैनी गांव के शशिकांत चौहान के प्रयास तथा किसान न्याय मोर्चा एवं दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गत गुरुवार को जिलाधिकारी चंदौली से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उपजिलाधिकारी मुगलसराय को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर नाले की तत्काल खुदाई कराई, जिससे जल निकासी बहाल हो गई और प्रभावित ग्रामीणों व किसानों को राहत मिली। इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है।
एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसान न्याय मोर्चा किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहा है और भविष्य में भी स्थानीय स्तर की जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

इनकी थी उपस्थिति 
बैठक में किसान न्याय मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी शमीम अहमद, मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, प्रो. सियाराम चौहान, डॉ. आर.के. शर्मा, शशिकांत चौहान, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x