लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान शहीद , कई घायल

Indian Army Soldiers Dead in Vehicle Accident: लद्दाख के तुरतुक सेक्टर (Turtuk Sector) में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसमें 26 जवान सवार थे। इनमें से सात की जान चली गई है। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। वाहन सड़क से फिसलकर श्योक नदी में जा गिरा। इससे वाहन में बैठे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों का यह दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था।
भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। गंभीर रूप से घायलों को पश्चिमी कमान ट्रांसफर किया जा रहा है। इसमें वायुसेना की मदद ली गई है।
यह सड़क हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। शुक्रवार को 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के फॉर्वर्ड लोकेशन की ओर बढ़ रहा था। सुबह लगभग 9 बजे वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। सड़क से नदी की गहराई लगभग 50-60 फीट तक है। इसके चलते वाहन में सवार सभी जवानों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से सात ने दम तोड़ दिया। इन सभी 26 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया। लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अभी पूरा फोकस इस पर है कि सभी घायल जवानों को अच्छे से अच्छा इलाज दिया सके। भारतीय सेना के एक सूत्र ने बताया कि तुरतुक दुर्घटना में घायल सभी 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट करके वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है।
यह सड़क हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। शुक्रवार को 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के फॉर्वर्ड लोकेशन की ओर बढ़ रहा था। सुबह लगभग 9 बजे वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। सड़क से नदी की गहराई लगभग 50-60 फीट तक है। इसके चलते वाहन में सवार सभी जवानों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से सात ने दम तोड़ दिया। इन सभी 26 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया।
लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अभी पूरा फोकस इस पर है कि सभी घायल जवानों को अच्छे से अच्छा इलाज दिया सके। भारतीय सेना के एक सूत्र ने बताया कि तुरतुक दुर्घटना में घायल सभी 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट करके वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है।
Deeply saddened by the loss of lives of our brave Indian Army personnel due to a Bus tragedy in Ladakh. We'll never forget their exemplary service to our nation. My condolences to the bereaved families&prayers for the speedy recovery of the injured: Defence Minister Rajnath Singh pic.twitter.com/z9rBjnj0G5
— ANI (@ANI) May 27, 2022
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस दुर्घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के कई सैनिकों की दुःखद मृत्यु पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। देश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
— Om Birla (@ombirlakota) May 27, 2022