कांग्रेसी नेता भरत सिंह सोलंकी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़े गए

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी (माधवसिंह सोलंकी के बेटे, गुजरात के पूर्व सीएम) को उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने रंगे हाथ पकड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी को उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने एक युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। रेशमा का कहना है उनके पति की करतूतों से कांग्रेस को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, फिर भी पार्टी आलाकमान चुप है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के पुत्र भरत सिंह का पत्नी रेशमा पटेल के साथ विवाद चल रहा है। दोनों अलग रहते हैं। बीती शाम रेशमा ने भरत सिंह को किसी युवती के साथ देखा और उनका पीछा करते हुए आणंद के आश्रय बंगलो पहुंच गई। दरवाजे पर पत्नी रेशमा को देखकर भरत सिंह बिफर गए तथा उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे।
इसी बीच, रेशमा ने बंगले में मौजूद एक युवती को पकड़कर उसे कहा कि उसका पति जब उसका नहीं हुआ तो वह उसके पीछे अपना जीवन क्यों खराब कर रही है। यह युवती एक कांग्रेस कार्यकर्ता की पुत्री बताई जाती है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। रेशमा ने पति पर व्यभिचारी होने के आरोप लगाते हुए कहा कि उसके कई महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।
Former President of Gujarat Congress and Former Union Minister, Bharatsinh Solanki (Son of Madhavsinh Solanki, Ex-CM Gujarat) caught Red-handed with a girl half his age, by his wife Reshma Patel.
Legacy of Nehru..😂 pic.twitter.com/9YWL1nmxBI
— BHK🇮🇳 (@Kalburgism) June 2, 2022
भरत सिंह देना चाहते हैं तलाक, पति के साथ रहना चाहती है रेशमा
रेशमा ने बताया कि भरत सिंह उन्हें तलाक देना चाहते हैं, लेकिन वो अब भी सब बातें भूलकर पति के साथ रहना चाहती हैं। उसका आरोप है कि अदालत के निर्देश पर उन्हें रहने के लिए घर मिला है लेकिन उनके पति कोई खर्चा नहीं देते हैं। रेशमा ने आरोप लगाया है कि भरतसिंह ने उस युवती को बंगला व कार भेंट में दी है, अन्यथा उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह आलीशान बंगला खरीद सके। पति की करतूतों की शिकायत रेशमा कांग्रेस आलाकमान को भी कर चुकी है, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी को उनके खराब चरित्र के कारण नुकसान हो रहा है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले पाटीदार महिला नेता वंदना पटेल ने भी भरत सिंह पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के साथ असभ्य व्यवहार करने का आरोप लगाया था। वंदना भरत सिंह की पत्नी रेशमा के पक्ष में थी, इसलिए उसे पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया था।